Thursday, June 29, 2017

What Is GST In Hindi | जीएसटी क्या है ?

Goods and Service Tax- GST In Hindi

वस्तु एवं सेवा कर क्या है?

जीएसटी एक अप्रत्यक्ष कर यानि indirect tax है जो भारत में 1st जुलाई 2017 से लागू होने जा रहा है। और जैसा की इसका नाम है यह वस्तुओं एवं सेवाओं दोनों पर लगेगा।

Existing Tax System In India

भारत मैं दो तरह के टैक्स होते हैं (Direct Tax) प्रत्यक्ष कर एंड (Indirect Tax) प्रत्यक्ष कर ।

Direct Tax:- 
1) आय कर (Income Tax):-  
          जैसा की नाम से ही पता चलता है ,"व्यक्ति के इनकम पर सरकार को दिए जाने वाला टैक्स इनकम टैक्स कहलाता है" 

Indirect Tax:-
1)वैट (VAT)
2)सेंट्रल सेल्स टैक्स (Central Sales Tax)
3)एक्साइज (Excise) 
4)कस्टम (Custom) इत्यादि

GST के बारे में कुछ ज़रूरी बातें:-

             जीएसटी (GST), भारत के कर ढांचें में सुधार का एक बहुत बड़ा कदम है। वस्तु एंव सेवा कर (Goods and Service Tax) एक अप्रत्यक्ष कर कानून है (Indirect Tax) है। जीएसटी एक एकीकृत कर है जो वस्तुओं और सेवाओं दोनों पर लगेगा। जीएसटी लागू होने से पूरा देश,एकीकृत बाजार में तब्दील हो जाएगा और ज्यादातर अप्रत्यक्ष कर जैसे केंद्रीय उत्पाद शुल्क (Excise), सेवा कर (Service Tax), वैट (Vat), मनोरंजन, विलासिता, लॉटरी टैक्स आदि जीएसटी में समाहित हो जाएंगे। इससे पूरे भारत में एक ही प्रकार का अप्रत्यक्ष कर लगेगा 



ये कर हो जाएंगे गायब :-


जीएसटी को तीन भागो में विभाजित किया गया है:-

1) स्टेट जीएसटी (State GST)

2)सेंट्रल जीएसटी (Central GST) एवं

3) इंटीग्रेटेड जीएसटी (Integrated GST)

मूल तौर पर सभी वस्तुओं एवं सेवाओं पर निर्धारित दरें :-

0%
5%
12%
18% एवं
28%
की दर से जीएसटी लगायी जाएगी। विशेष रूप से वैभव की वस्तुओं (luxury items) पर 28% की दर apply होगी।

कुछ वस्तुएं ऐसी भी हैं जो जीएसटी के कर्यक्षेत्र से बाहर रखी गयी हैं। ऐसी वस्तुओं में मुख्य तौर पर –

शराब

पांच पेट्रोलियम सामग्री जैसे- कच्चा तेल (crude oil), पेट्रोल, डीज़ल, विमानन टरबाइन ईंधन (aviation turbine fuel) एवं प्राकृतिक गैस आदि सम्मिलित है।


GST से आम जनता को मिलेंगे ये फायदे:-

1) घटेंगे दाम:-
एक देश, एक टैक्स सिस्टम के तहत केंद्र सरकार ने लोकसभा में जीएसटी बिल पास किया है। जीएसटी से FMCG अर्थात फास्ट मूविंग कस्टमर गुड्स की कंपनियां जैसे हिंदुस्तान युनीलीवर, गोदरेज जैसी कंपनियों के प्रोडक्ट्स के दाम में कमी आ सकती है। अगर ये कंपनियां ग्राहकों तक जीएसटी का लाभ पहुंचाती हैं तो रोजमर्रा के सामान जैसे साबुन, टूथपेस्ट के दामों में कमी आ सकती है।

2)कार की हसरत होगी पूरी:-
जीएसटी लागू होने के बाद से छोटी कारों के दाम में कमी आ सकती है। जीएसटी लागू होने से 24 प्रतिशत की बजाय 18 प्रतिशत ही टैक्स देना होगा। 6 प्रतिशत टैक्स की छूट से ग्राहक बचत का फायदा उठा सकते हैं। 
जानकारों को उम्मीद है कि जीएसटी लागू होने से दाम में कमी आएगी।

3)मूवी-मस्ती और सेविंग:-
हाल के दौर में मनोरंजन कर बहुत ज्यादा हैं। ऐसा इसलिए है कि मल्टीप्लेक्स टिकट के दाम ज्यादा होते हैं जिससे मनोरंजन कर भी बढ़ जाता है। अगर जीएसटी 18 प्रतिशत टैक्स दर के साथ पास हो गया तो मनोरंजन कर में गिरावट आएगी और टिकट के दाम भी कम हो जाएगें। हां ये अलग बात है कि मल्टीप्लेक्स कंपनी अगर टिकट के दाम बढ़ा देती हैं तो ग्राहकों को शायद ही कोई फायदा मिले।

4) सस्ता होगा पेंट:-
पेंट के कारोबार में तगड़ी प्रतिस्पर्धा है। जीएसटी लागू होने के बाद पेंट के दामों में कमी आ सकती है। पेंट के उत्पादन से लेकर बिक्री तक और अलग राज्यों के अलग टैक्स से छुटकारा मिलेगा। अब सभी कर जीएसटी में समाहित हो जाएगे जिससे पेंट के दाम घट जाएंगे।

5)सस्ती होंगे अन्य सामान:-
 जीएसटी लागू होने से कई वस्तुओं के दाम गिर जाएंगे। मसलन बिजली के तार, लकड़ी आदि के दामों में पहले से कमी आएगी। संगठित क्षेत्र की कंपनियों को इससे लाभ मिलेगा जिससे वह अपने प्रोडक्ट्स के दाम कम कर सकती हैं।

6) नए रोजगार:- 
जीएसटी लागू होने से जीडीपी में करीब 2 फीसदी की तेजी आएगी जिससे देश में रोजगार बढ़ने की उम्मीद है।

7)भ्रष्टाचार पर लगाम:-
जीएसटी लागू होने से तमाम छोटे-बड़े टैक्स एक साथ समाहित हो जाएंगे। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी। टैक्स चोरी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगा। ये टैक्स सुधार आम आदमी के लिए बड़े बदलाव जैसे होगा।

No comments:

Post a Comment